पटना, मार्च 18 -- हर घर नल का जल योजना के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट योगदान करने वाली महिला पंप ऑपरेटरों को सम्मानित किया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने बुधवार को बापू टावर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। विभाग ने 'जल महोत्सव पखवाड़ा' के तहत वाटरएड इंडिया के सहयोग से राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया था। अभियंता प्रमुख नित्यानंद प्रसाद ने कहा कि 'हर घर नल का जल' योजना केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि एक सशक्त सामुदायिक पहल है, जिसकी सफलता में महिला पंप ऑपरेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम में जल जीवन हरियाली अभियान, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, राज्य स्वास्थ्य समिति, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार महादलित मिशन, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न ...