नल-जल योजना की पाइपलाइन में लीकेज से राहगीर परेशान
सीवान, जून 26 -- महाराजगंज/जामो, एक प्रतिनिधि। जामो बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित कब्रिस्तान के उत्तर छोर पर नल-जल योजना की पाइपलाइन पिछले कई दिनों से लीकेज कर रही है। पाइप से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन लीकेज की जानकारी संबंधित विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। लगातार पानी बहने से एक ओर पेयजल की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके और जल की बर्बादी रोकी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.