नल-जल योजना की जलमीनार बनी शोपीस
चतरा, जून 23 -- कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत नवादा गांव के गंझू टोला में नल-जल योजना के तहत स्थापित जलमीनार ग्रामीणों के लिए राहत बनने के बजाय शोपीस बनकर रह गई है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलमीनारों की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार यह समस्या केवल नवादा गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रखंड क्षेत्र के मेदवाडीह, शाहपुर, दारी, मोहनपुर सहित कई गांवों में नल-जल योजना के तहत लगाए गए जलमीनारों से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा स्थानीय एवं निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण मोटर सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.