कटिहार, अप्रैल 12 -- सेमापुर (कटिहार) संवाद सूत्र। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई नल-जल योजना प्रखंड क्षेत्र में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिलने से आक्रोश है। बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर,बरेटा, मोहनाचांदपुर सहित अन्य पंचायतों में योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने, जलमीनार निर्माण और घर-घर कनेक्शन देने का कार्य तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के क्रियान्वयन में ठेकेदार द्वारा भारी अनियमितता बरती गई है। पाइप की गुणवत्ता से लेकर नल लगाने तक में लापरवाही की गई है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प...