नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान
छपरा, मई 28 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। किशुनपुर लौआर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वार्ड के चालीस से अधिक घरों में अब तक पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई, लेकिन कई घरों तक अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके कारण लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सभी घरों तक पानी पहुंचाने की मांग की है। इस संबंध में मुखिया राकेश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.