नल-जल योजना का पानी टंकी फटा, दो महिलायें जख्मी
समस्तीपुर, जून 4 -- दलसिंहसराय। अनुमंडल अस्पताल के पास शहरी वार्ड 24 में गुरुवार को नल-जल योजना का एक पानी टंकी अचानक फट गया। इसकी चपेट में आने से मिथिलेश पासवान की पत्नी नीतू देवी एवं नवल पासवान की पत्नी रीता देवी (30) चोटिल हो गई। बताया गया कि वहां आस-पास मौजूद नीतू व रीता पानी के तेज बहाव एवं मलवे की चपेट में आ गई थी। दोनो का इलाज कराया गया। लॉगिन ने बताया कि योजना के तहत लगाये गये दो टंकी में से एक टंकी से पानी का रिसाव हो रहा था। शिकायत के बाद भी विभाग ने समस्या का निदान नहुँ किया था। फलतः टंकी फट गया। लॉगिन के अनुसार यह जानलेवा भी हो सकता था। लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.