पटना, फरवरी 6 -- हर घर नल का जल योजना के संचालन में लापरवाही के आरोप में दो कार्यपालक अभियंता अमित कुमार और शमी अख्तर को निलंबित कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने समीक्षा में पाया कि अमित कुमार तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जहानाबाद (वर्तमान में सासाराम) और शमी अख्तर, कार्यपालक अभियंता औरंगाबाद के कार्यों में सुस्त रवैया सामने आया है। विभागीय मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि नल-जल योजना राज्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य दायित्व है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.