बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- नल-जल के बोरिंग हाउस में शराब बनाते ऑपरेटर धराया शेखपुरा/चेवाड़ा। हिन्दुस्तान संवाददाता करंडे थाने की पुलिस ने लहना पंचायत के तियाय गांव के वार्ड नंबर एक के नल-जल के बोरिंग हाउस में छापेमारी कर शराब बनाते बोरिंग के ऑपरेटर को धर दबोचा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ऑपरेटर तियाय गांव निवासी केदार महतो का पुत्र प्रवेश महतो है। मौके पर से 32 लीटर निर्मित शराब ,रसोई गैस सिलेंडर और चूल्हा बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...