नल-जल के पाइप में निजी मोटर लगाने वालों की खैर नहीं
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता मछही में नल-जल की पाइपलाइन में निजी मोटर लगाने वालों की खैर नहीं होगी। पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना के साथ केस दर्ज कराया जाएगा। रविवार को स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता राहुल कुमार ने गांव में घूम-घूम कर पोस्टर चिपकाया है।जेई ने बताया कि इलाके से लगातार शिकायत मिल रही है कि नल-जल योजना की पाइपलाइन में निजी मोटर लगाया जा रहा है, जिस कारण लोगों को सही से पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत मिलने के बाद गांव में पोस्टर चिपकाया गया है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया है, जो गांव में भ्रमणशील रहेगी। इस दौरान पकड़े जाने पर मोटर जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.