खगडि़या, अप्रैल 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी शंभू पासवान के पुत्र रवि कुमार एवं बीरबल पासवान के पत्नी सुनीता देवी ने नल-जल के तहत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के कई दिन गुजर जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं लगाने की शिकायत की है। दोनों आवेदकों के मुताबिक स्थानीय पंप चालक एवं ऑपरेटर कनेक्शन देने के लिए अतिरिक्त राशि की मांग कर रहे हैं। आवेदकों के मुताबिक नल से जल का कनेक्शन देने के लिए संचालक द्वारा ईंट सोलिंग को उखड़वा कर गड्ढा करवाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी कनेक्शन नहीं लगाया जा रहा है। जिससे लाभार्थियों में नाराजगी व्याप्त है। यह भी पढ़ें- घाघरा में हर घर नल जल योजना फेल, पेयजल संकट से लोग बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.