बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक मामले में कार्रवाई होने के बाद अब नल-जल योजना में काम करने वाले ऑपरेटरों को वेतन नहीं देने का कई मामला सामने आने लगा है। इसी कड़ी में चेवाड़ा की एकरामा पंचायत के रजौरा गांव में नल-जल योजना के ऑपरेटर सिकंदर यादव और हंसराज को पिछले पांच साल मानदेय नहीं मिला है। इतना ही नहीं बकाया मांगने पर संवेदक द्वारा ऑपरेटरों को धमकी दी जा रही है। दोनों ऑपरेटरों ने डीएम को ज्ञापन देकर बकाया वेतन दिलाने और जानमाल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले की श्रम अधीक्षक को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.