नल-जल की पाइप में अवैध कनेक्शन करने पर 14 घरों से निगम ने मोटर किए जब्त
समस्तीपुर, जून 19 -- समस्तीपुर। वार्डों में नल-जल के पेयजल आपूर्ति में सुधार को लेकर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर नगर निगम की छापेमारी टीम ने वार्ड-15 व 14 में 14 घरों में छापेमारी कर अवैध तरीके से लगे 14 मोटर पंप को जब्त किया है। इन मोटर पम्पों से घरों में नल जल योजना की पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन कर पानी की आपूर्ति की जा रही थी। जिसके कारण आम लोगों के घरों में पानी कम जा रहा था। टीम का नेतृत्व नगर निगम के जेई अमन चौधरी कर रहे थे। उनके साथ कर दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह के अलावा अन्य कर संग्राहक व कर्मी शामिल थे। इस दौरान टीम के साथ सुरक्षा कर्मी को भी लगाया गया था।
शिकायतें और कार्रवाई जेई ने बताया कि कई वार्डों से लोगों की शिकायतें आ रही थी कि उनके घरों तक नल जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.