नल जल का पानी नहीं मिलने से नाराज महाकोला बासा के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मुंगेर, जून 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के बरूई पंचायत के महकोला बासा में पिछले दो तीन दिनों से नल जल का पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने खूब बबाल काटा। हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग को महकोला बासा के समीप सड़क जाम कर अपनी नाराजगी जताया। ग्रामीण विशेषकर महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए बताया कि भीषण गर्मी में पानी काफी जरूरी है। लेकिन नल जल का पानी हमलोगों को दो तीन दिनों से नहीं मिल रहा है। गर्मी में इस जल संकट से हम ग्रामीण परेशान है लेकिन विभाग को इसकी कोई फिक्र नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि जबतक पंप हाउस से हमलोगों के घर नल जल का पानी नहीं मिलेगा तबतक हमलोग सड़क जाम रखेंगे। यह भी पढ़ें- दस दिनों से सोवां खरहाटाड़ का नलजल बंद, ग्रामीण झेल रहे परेशानी इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही विभाग के कनीय अभियंता संजय कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.