जहानाबाद, जून 18 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर के वार्ड संख्या 11 में सप्लाई पाइप फट जाने से जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। वार्ड संख्या 14 के स्थित जल मीनार से वार्ड संख्या 11 और 7 के लिए मुख्य सप्लाई पाइप एक जगह फट गया है। इससे दो वार्ड के दर्जनों घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। सुबह से ही पानी की बर्बादी हो रही है। तो दूसरी ओर आपूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि एक तो इतनी गर्मी पड़ रही है और दूसरी तरफ पानी की आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नगर पंचायत कार्यालय को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...