नल-जल और ड्रेनेज योजना में अनियमितता का आरोप, जदयू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
कटिहार, मई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जनता दल (यू) का एक शिष्टमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अगुवाई में जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने हर घर नल का जल योजना और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र में दो पुरानी पानी टंकियों के अलावा आठ नई टंकियों का निर्माण होने के बावजूद अधिकांश वार्डों में लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया गया कि केवल पांच-छह वार्डों में आंशिक जलापूर्ति हो रही है, जबकि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी योजना का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच सका है। यह भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.