गंगापार, अप्रैल 5 -- करमा ग्राम पंचायत में पेयजल के लिए बिछाई गई नल की पाइप टूट जाने से सड़क पर पानी भर रहा है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह दिन पहले प्राथमिक विद्यालय के पास करमा पेयजल योजना की पाइप टूट गई जिससे विद्यालय सहित सड़क पर भी पानी फैल गया जिससे राहगीरों सहित विद्यालय के बच्चों को भी समस्या हो रही है। इस विषय में गांव के लोगों द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया। प्रधान अमरीश जायसवाल, समाजसेवी मोहम्मद अजीम सहित ग्रामीणों ने अविलंब पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.