मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दशक भर पहले शहर के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने पर लोगों में बेहतर सुविधाएं मिलने की आस जगी थी। लेकिन, शहर में जलापूर्ति व्यवस्था की बदहाली से हजारों लोगों की जिंदगी ही खतरे में दिखाई दे रही है। शनिवार को नगर निगम के आधा दर्जन वार्डों में ही दो दर्जन से अधिक जगहों पर नालों की गंदगी के बीच से गुजरती जलापूर्ति पाइपलाइन दिखी। इन इलाकों के लोगों का कहना था नल से इतना गंदा पानी आता है कि पी नहीं सकते। वार्ड 40 के पुरानी गुदरी रोड में ही छह जगहों पर नालों के बीचोंबीच होकर जलापूर्ति पाइप को निकाला गया है। इससे नाले का गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। पुरानी गुदरी निवासी मो. सुलेमान ने बताया कि निगम के आपूर्ति किए गए पानी का पीने में इस्तेमाल ही बंद कर दिया है। जो संपन्न लोग हैं, खुद का सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.