नल उगल रहे मिट्टी, जेबें ढीली कर पानी खरीद रहे लोग
फतेहपुर, जून 13 -- फतेहपुर। रानी कॉलोनी में जलकल विभाग की लापरवाही से करीब 3000 की आबादी हफ्ते भर से गंदा पानी पीने को मजबूर है। नलों से पानी के साथ बालू और मिट्टी आ रही है, जिससे परेशान लोग अब पैसे खर्च कर डिब्बे का पानी खरीदने को मजबूर हैं। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि यह दूषित पानी लोगों को बीमार कर सकता है। रानी कॉलोनी में निवास करने वाले करीब 500 परिवार के तीन हजार के करीब सदस्यों के सामने पीने के पानी की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आलम यह है कि यहां पर नलों के माध्यम से आने वाले पानी में बालू व मिट्टी आने से लोग इसे पीने से बच रहे हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह से अधिक समय से नलों से गंदा पानी आने के कारण पीने में इसका प्रयोग नहीं किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.