फतेहपुर, मई 28 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी में बूंद बूंद पानी के लिए भटक रहे ग्रामीणों के लिए हर घर नल-हर घर जल जुमला साबित हो रहा है। दोआबा में करीब एक चौधाई परियोजना अधूरी होने से शुद्ध पानी की आस में ग्रामीणों की आंखे पथरा गई हैं। बजट के इंतजार कहीं पाईप लाइन अधूरी हैं, कहीं पानी टंकी का निर्माण अधर में है। सालों से आधे अधूरे काम के कारण परियोजना से लोगों का भरोसा उठने लगा है। 662 परियोजनाओं पर होना है काम

योजना की स्थिति योजना के तहत 1180 राजस्व गांव में नलों के माध्यम से पानी दिलाया जाना है। जिसके लिए 662 परियोजनाओं पर काम करवाया जा रहा है लेकिन आवंटित धन समाप्त हो जाने पर सम्बंधित फर्मों का भुगतान न होने से काम अधर में ही है। हालांकि विभाग 120 परियोजनाओं पर पानी दिए जाने के दावे कर रहा है जबकि जमीनी हकीकत इससे इतर है।

काम की प्रगति 90 ...