उरई, जनवरी 6 -- कदौरा। कदौरा के गांव बबीना में नलों से लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन कई जगह से लीकेज हो गई है। उन्हीं से गंदा पानी नलों के माध्यम से आता है। पिछले एक माह से यह समस्या बनी हुई है। शिकायतें करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है। इससे आकोश व्याप्त है। बबीना गांव में जल निगम की दो टंकिया बनी हुई है। जिससे बीस हजार की आबादी को पानी की सप्लाई की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। मजबूरी में इसी पानी का उपयोग पीने, खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्राम प्रधान सहित जल निगम के अधिकारियों को लिखित और मौखिक दोनों रूप से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.