उत्तरकाशी, अगस्त 25 -- गंगोत्री हाईवे पर लगातार भूस्खलन की मार जारी है। इस बार नलूणा में बड़ा भूस्खलन जोन उभरा है। यहां सोमवार को सुबह पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा गिर गया, जिससे आवाजाही ठप हो गई। दिनभर मार्ग आवाजाही के लिए बंद रहा। इसके चलते मार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बीआरओ की मशीनरी मार्ग को खोलने में जुटी है। गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन और भूधंसाव के चलते लगातार आवागमन बाधित रहने का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूरी पर स्थित सैंज नलूणा में सोमवार सुबह करीब सात बजे पहाड़ी से बड़ा भूस्खलन हो गया, जिस कारण मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीण आर्य ट्रस्ट के ऊपर से स्याबा पुल तक पुराना पैदल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.