नैनीताल, अप्रैल 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले के नलनी-घटगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित दो शराब की दुकानों का विरोध तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।मंगोली-बजून में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान के विरोध के बाद इन दुकानों को नलनी-घटगढ़ में खोलने की भनक लगते ही विरोध शुरू हो गया था। रविवार को तीसरे दिन भी महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा। प्रदर्शनकारी कांता बिष्ट ने बताया कि नलनी एक छोटा सा गांव है, जहां केवल 22 परिवार रहते हैं l यहां के लोग मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं ...