नलजल योजना के अनुरक्षकों को मानदेय नहीं मिलने पर हंगामा
हाजीपुर, मार्च 31 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड में छः वर्षों से नल जल योजना के अनुरक्षकों को मानदेय न मिलने पर सोमवार को आक्रोशित अनुरक्षकों ने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में हंगामा किया एवं विरोध जताया। इस दौरान नलजल अनुरक्षकों ने राज्य सरकार, बीडीओ एवं प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद की नारेबाजी की। इस दौरान अनुरक्षकों ने नलजल आपूर्ति बन्द करने एवं काम बहिष्कार करने का ऐलान किया। हंगामा कर रहे अनुरक्षकों ने कहा की छः वर्ष से हमलोग को मानदेय नहीं मिल रहा है। हमलोग के परिवार के सामने भुखमरी की नौबत है। मुखिया और वार्ड मेंबर मानदेय भुगतान के लिए कमीशन की मांग करते हैं। हमलोग बीडीओ और प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी को दर्जनों बार आवेदन देकर थक चुके हैं। इस संबंध में प्रखण्ड नलजल अनुरक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.