गया, जून 18 -- गुरुआ प्रखंड के पचमा महादेव मंदिर के समीप सड़क किनारे बिछाई गई नल-जल योजना की पाइप में लीकेज के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पाइप लीक है, लेकिन पीएचईडी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कवि पांडेय, आकाश कुमार और बिगन अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने विभाग से शीघ्र पाइप की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने और लोगों को परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...