मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मछही पंचायत में पटना से आई दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को नल-जल की जांच की। टीम ने नल से निकल रहे पानी का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से नल-जल योजना से मिलने वाले पानी की सुविधा और परेशानी के बारे में जानकारी ली। नल से जल निर्धारित समय पर मिलने की जानकारी टीम को लोगों ने दी। साथ ही कुछ ने टंकी की सफाई कर सवाल उठाया। टीम में अधीक्षण अभियंता मालती कुमारी और कार्यपालक अभियंता श्रीवास्तव दीपक कुमार शामिल थे। मौके पर जेई पीएचईडी राहुल कुमार भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...