मधुबनी, मई 12 -- मधुबनी। वार्ड-15 निवासी अधिवक्ता विजय साह और समाजसेवी राजू कुमार राज ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर नलजल योजना चालू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नगर आयुक्त को दो मई को मोहल्ले के 38 लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन दिया गया। जिसके एक दिन बाद पानी के पाईप से कीचड़ निकला। फिर पानी आना बंद हो गया। उन्होंने नगर आयुक्त से इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...