नलकूप-174, लोहारी, तिंदवारी : दो वर्ष से नहीं हुआ चालू, लगा रहे चक्कर
बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। तिंदवारी ब्लाक के लोहारी गांव में नलकूप संख्या 174 दो वर्ष से निष्प्रयोज्य पड़ा है। पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि नलकूप में रिबोर होना है, पर बजट के अभाव में अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। किसानों को सिंचाई की समस्या आ रही है। गर्मी में तालाब व पोखरे सूखे हैं। नलकूप खराब होने से पशु-पक्षियों को प्यासे भटकना पड़ता रहा है। पहले इस नलकूप से करीब 100 बीघे की सिंचाई होती रही है। अब किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सूखी क्यारी-महंगा पानी, बदहाल नलकूपों की यही कहानी यह भी पढ़ें- प्यास के कारण भटकने को मजबूर बेजुबां, कुछ तालाबों में ही पानी यह भी पढ़ें- खराब नलकूपों ने किसानों के सामने पैदा किया पानी का संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.