नलकूप-116, खप्टिहाकलां : गूल न बने होने से सिंचाई की समस्या
बांदा, अप्रैल 20 -- पैलानी। पैलानी तहसील के खप्टिहा कला में राजकीय नलकूप संख्या 116 तो चालू हालत में है, लेकिन गुल न होने के कारण सिंचाई बाधित है। किसान रमेश, अमरनाथ,शिव शंकर, लाला राम दिनेश यादव ने बताया कि किसानों के खेतों पर गुल (टी) न बने होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। मात्र 20 बीघा के खेत पर सिंचाई का पानी उपलब्ध हो पाता है। क्योंकि किसानों को पाइप लाना पड़ता है। किसानों के पास पाइप न होने कारण सिंचाई प्रभावित होती है। गुल 10 वर्षों से टूटे पड़े हुए हैं। इससे किसानों खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। यह भी पढ़ें- खराब नलकूपों ने किसानों के सामने पैदा किया पानी का संकट अगर गुल बन जाए तो 200 बीघे रकबे में सिंचाई की जा सकती है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.