फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- थाना नसीरपुर के गांव डूंडपुर में सरकारी नलकूप से चोर हजारों रुपए की केबल चोरी कर ले गए। पीड़ित कर्मचारी ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजकीय नलकूप 49 गढ़ी डूंडपुर मौजा गडरौली थाना नसीरपुर के नलकूप से चोर केबल चोरी कर ले गए। मनोज कुमार पुत्र गंगाराम ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि नलकूप 49 में खराबी आने के कारण खुला हुआ था। नलकूप की मोटर पंप वर्कशॉप फिरोजाबाद भेज दी गई थी तथा अन्य सामान मोटर की दोनों केबिल, कालम पाइप पंप हाउस के अंदर रखे थे। जब नलकूप की मोटर ठीक होकर आई तथा नलकूप को ठीक करने के लिए ताला खोला तो नलकूप से 92 मीटर केबल चोरी हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...