नलकूप से मोटर हुई चोरी
हापुड़, मई 11 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर माजरा छपकौली में स्थित एक नलकूप से चोर एक मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली निवासी रामसिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उनका खेत सादुल्लापुर माजरा छपकौली में है। रोजाना की तरह वह सात मई को खेत पर गए तो उन्होंने बताया कि नलकूप में लगी 7.5 एनपी की चोर मोटर चोरी कर ले गए। आसपास में मोटर और आरोपी की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- चोरों ने पार की ट्रैक्टर की बैटरी, मुकदमा थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.