नलकूप से केबिल चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, तीन साथी फरार
बदायूं, जून 5 -- कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव भगवतीपुर और घेर के जंगल में बुधवार शाम किसानों ने नलकूप से विद्युत केबिल चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घेर निवासी किसान सत्यवीर यादव के नलकूप पर टैम्पो से पहुंचे चोर विद्युत केबिल चोरी कर रहे थे। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से परेशान किसान पहले से सतर्क थे। चोरी कर लौटते समय ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी टैम्पो छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों का दावा है कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई विद्युत केबिल भी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सीटू निवासी लौड़ा, बहेड़ी बताया। किसानों का कहना है कि चोरों का गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.