रुडकी, दिसम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन रोड के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को क्षेत्र में बढ़ती नलकूप मोटर चोरी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने एसपी देहात को ज्ञापन भी सौंपकर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। जबकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड की अध्यक्षता में किसान एसपी देहात कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नलकूपों से मोटर चोरी हो रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। किसानों ने कहा कि मोटर चोरी होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.