हापुड़, अप्रैल 30 -- हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली के जंगल स्थित एक नलकूप पर एक युवक अचेत हालत में पड़े मिलने से अफरा तफरी मच गई। आनन फान में परिजन व ग्रामीणों ने युवक को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में नशा करने से मौत होना लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्राम अकड़ौली के ग्रामीण खेतों पर काम करने पहुंचे। जगंल में उन्होंने एक नलकूप पर गांव के ही अभिजीत (40 वर्ष) को को अचेत हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके परिजन दो दी। आनन-फानन में युवक के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से अभिजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.