कौशाम्बी, मई 3 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के भरेठाबाग निवासी कालका प्रसाद साहू पुत्र विशुन दयाल का इलाके के लुकिया गांव में खेत व नलकूप है। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे के करीब संदिग्ध दशा में नलकूप में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की विभीषिका में नलकूप के कमरे में रखा करीब 15 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.