फतेहपुर, मार्च 9 -- फतेहपुर, संवाददाता। जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग निवासी आर्यन मिश्रा ने बिंदकी डिवीजन के कर्मियों पर नलकूप के कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि नलकूप के कनेक्शन कराए जाने के लिए चार जनवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके बाद वह लगातार विभाग के चक्कर काटता रहा। बताया कि जेई ने मौके का मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट लगा दी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही पूरी किए जाने के लिए एक कर्मचारी ने उससे पांच हजार रुपये लिए। इसके बावजूद कनेक्शन नहीं हो सका, आरोप लगाया कि एक संविदा कर्मचारी द्वारा एसडीओ की रिपोर्ट लगवाए जाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की गई। जिसे न दिए जाने के कारण करीब ढ़ाई माह बीत...