नलकूप में चोरी करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जून 14 -- बांदा। कमासिन थाने के तेरा दरसेड़ा निवासी लीलावती की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया 2008 में नलकूप लगवाकर बिजली कनेक्शन लिया था। 2022 तक बिलों का भुगतान करती रही। गांव के फूलचंद्र व उसके भाई उमेश कुमार ने 30 जून 2025 को नलकूप का ताला तोड़कर ट्रांसफार्मर,पाइप चोरी कर लिए। इसकी थाने में तहरीर दी है। बताया कि दोनों भाई नलकूप का ताला तोड़कर बिजली चोरी करते हैं और आटा चक्की कारखाना यहीं से संचालित कर रहे हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं और गाली गलौज करते हैं। पुलिस ने फूलचंद्र यादव व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.