नलकूप बंद, टंकियां खाली, बूंद बूंद पानी को तरसे लोग
बरेली, मई 25 -- भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली के संकट से अब पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण जलकल विभाग के नलकूप ठप पड़ गए हैं, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई चरमरा गई है। हालात ऐसे हैं कि टंकियां खाली पड़ी हैं और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। मलूकपुर में एक सप्ताह से जलापूर्ति नहीं हो रही है। शहर के 15 से अधिक वार्डों के करीब 30 इलाकों में जल संकट गहरा गया है। कई स्थानों पर सीधे नलकूपों से होने वाली सप्लाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा। जलकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिजली की आंखमिचौली और लगातार कम वोल्टेज सबसे बड़ी समस्या बन गई है। कई नलकूपों की मोटर पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण स्टार्ट ही नहीं हो पा रही हैं। जहां मोटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.