बलिया, मार्च 10 -- हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बबुआपुर (कठहीं) गांव में नलकूप पर सो रहे किशोर की हत्या कर दी गयी। मंगलवार की सुबह उसका शव मिलते ही कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।बबुआपुर (कठहीं) गांव के दक्षिण मठिया से सटे एक निजी नलकूप के पास रखी चौकी पर उसी गांव के रहने वाले नंदजी यादव के 14 वर्षीय पुत्र रौनक उर्फ नक्की का शव मिला। नलकूप की तरफ पहुंचे एक युवक की शव पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गये। खबर मिलते ही एएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.