कौशाम्बी, मार्च 27 -- संदीपनघाट थाने के एक गांव में किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोर के पिता ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके के एक गांव का 12 वर्षीय किशोर गुरुवार दोपहर गांव के बाहर स्थित बाग में बकरी चराने गया था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे पतंग और पैसे का लालच देकर बहला-फुसलाकर नजदीकी नलकूप पर ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। होश आने पर किसी तरह किशोर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन नलकूप पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने किशोर के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.