नलकूप पर बिजली करंट से किसान की मौत, रक्षाबंधन पर हादसे से मचा कोहराम
अमरोहा, अगस्त 29 -- धान फसल की सिंचाई के दौरान नलकूप पर बिजली करंट लगने से किसान की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर्व पर हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पर्व की खुशियों की जगह हर और गम पसर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव काई मुस्तकम निवासी 30 वर्षीय मनवीर पुत्र उदयपाल सिंह शुक्रवार पूर्वान्ह खेत पर धान फसल की सिंचाई के लिए गया था। बताया जा रहा है कि उसने जैसे ही नलकूप का स्टार्टर दबाया की अचानक करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गया। आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन हसनपुर लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही मनवीर ने दम तोड़ दिया। रक्षाबंधन के दिन मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.