नलकूप पर पड़ा मिला किसान का शव
बागपत, जून 29 -- खेकड़ा। क्षेत्र के फखरपुर गांव के एक वृद्ध किसान का नलकूप पर शव मिला। मृतक के सिर में चोट लगी हुई थी। गमजदा परिजनों ने मौत को हादसा बताते हुए बगैर कानूनी कार्रवाई के ही मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के फखरपुर गांव में 60 वर्षीय किसान विनोद कुमार परिवार के साथ रहता था। हाजीपुर बिरान मौजे में उनकी कृषि भूमि है। फसलों की सिंचाई के लिए कृषि भूमि में नलकूप लगा रखा है। रात दिन विनोद नलकूप पर ही रहकर कृषि कार्य करता था। शनिवार की रात भी वह नलकूप पर ही था। रविवार सुबह नलकूप पर उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर में चोट लगी हुई थी। विनोद की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमजदा परिजन रोते बिलखते हुए नलकूप पर पहुंचे। वहां छानबीन करने के बाद उन्होंने बताया कि विनोद की किसी ने हत्या नहीं की है। नलकूप पर बने मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.