गाजीपुर, मार्च 31 -- सेवराई। क्षेत्र के सतरामगंज बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ रामजानकी मंदिर से हुआ, जहां हनुमान जी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर विराजमान किया गया। यात्रा का नेतृत्व नरेन्द्र सिंह ने किया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर सैकड़ों श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए "जय श्री राम" के जयकारे लगा रहे थे। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया। श्रद्धालुओं के हाथों में केसरिया ध्वज लहरा रहे थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा सतरामगंज बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील सेवराई मार्ग के जरिए पुनः मंदिर परिसर मे...