गाजीपुर, मार्च 31 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्वी-दक्षिणी गेट पर जलकल विभाग की ओर से मिनी नलकूप की खुदाई को लेकर सोमवार को निषाद बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया। बस्तीवासियों का कहना था कि यह मार्ग दशकों पुराना है, जिससे वे आवागमन के साथ धार्मिक कार्यों के लिए भी आते-जाते रहे हैं, इसलिए रास्ता छोड़े बिना निर्माण कार्य स्वीकार नहीं होगा। जानकारी के अनुसार अमृत 2.0 योजना के तहत नगर में सात स्थानों पर नलकूप और तीन पानी की टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है। इसी क्रम में उक्त स्थल पर बोरिंग का कार्य शुरू किया गया था। जैसे ही जेसीबी से खुदाई शुरू हुई, करीब 50 की संख्या में महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए और रास्ता अवरुद्ध होने की बात कहकर विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल राजेश कु...