नलकूप ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी, सूखने की कगार पर फसलें
संभल, मई 3 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव सीढल माफी में किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों से लगातार तेल चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। परेशान किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी गुड्डू पुत्र हेमराज सिंह और नजाकत पुत्र ऐवज ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने उनके खेतों पर लगे नलकूप के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब वे सिंचाई के लिए खेत पहुंचे तो नलकूप नहीं चला। जांच करने पर ट्रांसफार्मर के नीचे तेल गिरा मिला, जिससे चोरी का शक हुआ। पास जाकर देखने पर पता चला कि ट्रांसफार्मर से तेल पूरी तरह निकाल लिया गया है। इतना ही नहीं, करीब 700 मीटर दूर नजाकत के दूसरे ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी होने की पुष्टि हुई, जिससे किसानों में हड़कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.