नलकूप चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत
मऊ, मई 25 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरसाथ ग्राम पंचायत की पाल बस्ती निवासी एक किसान शनिवार की रात में नलकूप चालू करने के दौरान बिजली की चपेट में आ गया। इस घटना में किसान की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र की पीपरसाथ ग्राम पंचायत की पाल बस्ती निवासी 40 वर्षीय अच्छेलाल मौर्य शनिवार की रात्रि लगभग 9.30 बजे फसल की सिंचाई के लिए सिवान में स्थित नलकूप पर गए। यह भी पढ़ें- खेत में उतरे ई-रिक्शा चालक की करंट से मौत नलकूप चालू करने के लिए स्विच पर जैसे ही हाथ रखा तो वह पहले से प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.