मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए ज्ञापन पर अब तक कोई कार्यवाही न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में संबंधित विभागों की उदासीनता की कड़ी निंदा की गई। चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान न हुआ,तो किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ता पांच जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई जिसमें किसान नेता प्रीतम सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में नलकूप सिंचाई, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें सामूहिक रूप से दर्ज कराई गई थीं लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी शिकायतों के निस्तारण संबंधित विभागों ने नहीं कराया है। उन्हो...