चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के ईटीहासा गांव के नीचे टोला में जलापूर्ति के लिए तीन नलकूप लगे हुए थे। लेकिन तीनों नलकूप खराब पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों को पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने पीएचईडी के एसडीओ को इसकी सूचना देकर खराब पड़े नलकूप की मरम्मत कराने की मांग की है। विजय सिंह सामाड ने बताया कि नीचे टोला में मोटु गोप, पद्मलोचन प्रमाणिक एवं जनिक नायक के घर के पास अलग-अलग तीन नलकूप लगे हुए थे। जिससे नीचे टोला के लोग पानी भरते थे। लेकिन एक-एक कर तीनों नलकूप खराब हो गए हैं। यह भी पढ़ें- शंभूगंज में पेयजल से वंचित ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएचईडी के एसडीओ को इसकी...