चम्पावत, मार्च 2 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बहुउद्देशीय शिविर में गैर हाजिर रहने पर ये कार्रवाई की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि बनबसा में बीते शनिवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया था। बताया कि शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता शिविर में मौजूद नहीं थे। फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.