नलकूप खंड कार्यालय, बांदा: बाहर टंकी के खौलते पानी से प्यास बुझाते फरियादी
बांदा, मई 28 -- बांदा। विकास भवन के बगल से संचालित नलकूप खंड कार्यालय में इस भीषण गर्मी में फरियादियों के पीने के लिए ठंडे पानी का इंतजाम कहीं नहीं नजर आया। कार्यालय के बाहर पानी की टंकी की टोटी खोली तो पानी इतना गर्म कि उंगली जलने लगी। अंदर एक्सईएन कार्यालय के बाहर बैठी महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने बताया कि घड़े नहीं रखवाए गए हैं। अंदर एक कक्ष में आरओ लगा है। वहां जाकर देखा गया तो आरओ तो लगा मिला, पर इसमें सिर्फ कर्मचारी ही प्यास बुझा पाते हैं। नलकूप की शिकायत लेकर मुंगूस से आए संतोष पटेल ने बताया कि नलकूप कार्यालय ही नहीं यहां आसपास कहीं ठंडा पानी नहीं है। यह भी पढ़ें- सरकारी कार्यालयों में वाटर कूलर बने शोपीस राहगीर हो रहे परेशान टंकी में बाहर किसी तरह गर्म पीकर प्यास बुझाई है। वहीं अधिशासी अभियंता कीर्ति वीर सिंह ने बताया कि कार्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.