अमरोहा, मार्च 31 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ककरुआ में सोमवार शाम नलकूप की हौद में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह पिता की इकलौती संतान था। परिवार में मचे कोहराम के बीच बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी पांच वर्षीय दक्ष पुत्र सोविंद्र सिंह सोमवार शाम अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के नजदीक नलकूप की पानी भरी हौद में गिर गया। काफी देर तक नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसे पुलिया से बाहर निकाला गया। गंभीर हाल में परिजन बालक को सैद नगली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.